Sunday, May 11, 2025
Homeहोमउत्तराखण्डगूलरभोज नगर पंचायत अध्यक्ष पर निर्दलीय सतीश जीते

गूलरभोज नगर पंचायत अध्यक्ष पर निर्दलीय सतीश जीते


रुद्रपुर। गूलरभोज नगर पंचायत चुनाव में जनता ने निर्दलीय पर भरोसा जताया है। अध्यक्ष पद पर सतीश चुघ के साथ ही सात में से पांच निर्दलीयों ने जीत दर्ज की है। वहीं भाजपा और कांग्रेस ने सभासद की एक-एक सीट जीती है। गूलरभोज नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़े सतीश चुघ ने जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी संजीव भटेजा को 1290 वोटों से पराजित किया। कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही। निर्दलीय सतीश चुघ को 2265, भाजपा संजीव भटेजा को 975 और कांग्रेस प्रत्याशी किशोर सामंत को 936 वोट मिले। कांग्रेस और भाजपा दोनों के कुल वोट निर्दलीय के बराबर नहीं पंहुच सके। वहीं सतीश चुघ द्वारा खड़े किए गए सात सभासदों में से पांच पर निर्दलीय ने भी जीत दर्ज की। जबकि भाजपा और कांग्रेस को एक-एक सभासद से संतोष करना पड़ा। वार्ड एक नई बस्ती से बलराम मंडल निर्दलीय, वार्ड दो गोविंदपुर से इंदर सिंह राठौर भाजपा, वार्ड तीन चंदायन से ममता निर्दलीय, वार्ड चार नई बस्ती से नरेश निर्दलीय, वार्ड पांच गडार बस्ती से पूनम निर्दलीय, वार्ड छह कॉलोनी नंबर दो से लखविंदर सिंह कांग्रेस और वार्ड सात से ऊषा देवी निर्दलीय ने जीत दर्ज की। विधायक अरविंद पांडे के वार्ड तीन में भाजपा को पिछले चुनाव की तरह इस बार भी हार का सामना करना पड़ा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments