Friday, April 3, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डमातृशक्ति ही सनातन धर्म की वास्तविक ध्वज वाहक : जयेंद्र रमोला

मातृशक्ति ही सनातन धर्म की वास्तविक ध्वज वाहक : जयेंद्र रमोला


ऋषिकेश। गढ़ महिला उत्थान समिति की बैठक में महिलाओं के सशक्तीकरण और उनकी विभिन्न समस्याओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने कहा कि मातृशक्ति ही सनातन धर्म की वास्तविक ध्वज वाहक हैं, जो परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज को संस्कार, संस्कृति और नैतिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य कर रही हैं। मातृशक्तियों को सशक्त और संगठित करना ही समिति का मुख्य उद्देश्य है। ताकि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर समाज में एक मजबूत भूमिका निभा सकें। समाजसेवी हर्षपति सेमवाल ने कहा कि समिति लगातार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने तथा उनके सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही है। समिति सचिव कृष्णा रमोला ने कहा कि महिलाओं के दैनिक जीवन में आने वाली समस्याओं जैसे घरेलू चुनौतियां, सामाजिक असमानता, आर्थिक कठिनाइयां और सुरक्षा जैसे मुद्दों पर भी समिति कार्य करेगी। मौके पर समिति उपाध्यक्ष संगीता राणा, उमा ओबेरॉय, पुष्पा देवी, भुवनेश्वरी देवी, राम पेटवाल, गीता जोशी, पार्वती पेटवाल, सत्यभामा देवी, दीपिका पटवाल, पूजा तिवारी, सरिता देवी, सुनीता चौहान, विनीता देवी, सुशीला, सुशीला देवी, पिंकी राणा, मुन्नी देवी, शांति देवी, विमला देवी, सुमित्रा देवी, पार्वती देवी, प्रमिला देवी,कविता देवी, गीत देवी, रामेश्वरी देवी, पूनम देवी, सीमा देवी, अनीता चौहान, अंजू पनौती आदि उपस्थित रहीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments