Wednesday, April 1, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डविधायक भगत से मिला डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ

विधायक भगत से मिला डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ


हल्द्वानी। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के एक प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत से उनके घर पर मुलाकात की। जिलाध्यक्ष पुष्कर आर्या और सचिव गणेश रौतेला के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल विधायक के घर पर 27 सूत्रीय मांगों को लेकर मिलने पहुंचा। विधायक भगत ने वित्त सचिव दिलीप जावलकर से फोन पर वार्ता कर इंजीनियरों की समस्याओं का समाधान निकालने को कहा। उन्होंने बताया कि गुरुवार यानी दो अप्रैल को मामले में शासन स्तर पर अधिकारियों की वार्ता हड़ताल पर डटे इंजीनियरों के साथ होनी है। वहीं, महासंघ के पदाधिकारी दसवें दिन भी लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस स्थित धरना स्थल पर बैठे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएल मादव ने की, मंच संचालन शंकर शम्भू पन्त ने किया। इस मौके पर पंकज उपाध्याय, सुभाष जोशी, भास्कर काण्डपाल, बी एस रावत, जगदीप राणा, अजेन्द्र जोशी, महेश चन्द्र, मनोज बर्गली, गजेन्द्र पाल आर्या, भावना पन्त, रुचि, प्रियंका चिलवाल, डिम्पल, नीरज मिश्रा, अंकित, संजय कार्की, सुरेश जोशी, ओपी भट्ट, प्रमोद पाठक, एनएस त्रिपाठी आदि विभिन्न विभागों के डिप्लोमा इंजीनियर्स उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments