ऋषिकेश। एसआरएचयू ने स्किल डेवलपमेंट पार्टनर लर्नेट स्किल्स के सहयोग से जर्मन भाषा प्रशिक्षण बैच का शुभारंभ किया। इसके तहत नर्सिंग छात्र-छात्राओं को ओवरसीज़ ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट कार्यक्रम के तहत जर्मन भाषा का ज्ञान दिया जाएगा। सोमवार को जौलीग्रांट स्थित एसआरएचयू में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ नोडल अधिकारी ओवरसीज ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट डॉ. मुकेश बिजल्वाण ने किया। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर पर बेहतर कॅरियर के अवसर प्रदान करना तथा उन्हें अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सक्षम और प्रशिक्षित बनाना है। असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट लर्नेट स्किल्स पुनीत सिंह ने जर्मन भाषा प्रशिक्षण, विदेश में रोजगार की संभावनाओं तथा प्रशिक्षण प्रक्रिया की जानकारी दी। लर्नेट स्किल्स के प्रबंध निदेशक आरसीएम रेड्डी ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम छात्रों के कौशल को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने में सहायक सिद्ध होंगे।एसआरएचयू के कुलपति डॉ. राजेंद्र डोभाल ने कहा कि वर्तमान समय में भाषा कौशल के साथ अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर अत्यंत आवश्यक है। यह कार्यक्रम हमारे नर्सिंग के विद्यार्थियों को विदेशों में बेहतर अवसर दिलाने का सशक्त माध्यम बनेगा। उनकी पेशेवर क्षमताओं को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा। जर्मन भाषा प्रशिक्षण जैसे कार्यक्रम न केवल छात्रों के कौशल में वृद्धि करेंगे बल्कि उन्हें वैश्विक स्तर पर पहचान बनाने का अवसर भी प्रदान करेंगे। लर्नेट स्किल्स के स्टेट हेड रमेश पेटवाल ने कहा कि यह पहल उत्तराखंड के युवाओं के लिए नई दिशा तय करेगी। इस दौरान चयनित नर्सिंग छात्र-छात्राओं को जर्मन भाषा प्रशिक्षण किट का वितरण भी किया गया।
नर्सिंग छात्रों के लिए जर्मन भाषा प्रशिक्षण बैच शुरू
RELATED ARTICLES

