Friday, October 23, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डरक्तदान व निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों छेत्रवासी हुए लाभान्वित

रक्तदान व निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों छेत्रवासी हुए लाभान्वित


देहरादून। कैन्ट विधानसभा क्षेत्र के कमलेश्वर महादेव मंदिर में रविवार में श्री महाकाल सेवा समिति व सम्पूर्ण समर्पण फाउंडेशन की ओर से रक्तदान व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें भारी संख्या में क्षेत्रवासियों ने स्वास्थ्य लाभ लिया, इसी के साथ रक्तदान करने वालों में भी काफी उत्साह देखा गया। इसमें श्री महाकाल सेवा समिति के धर्मार्थ औषधालय से डॉक्टर वीरेंद्र मेहरा ने कैंप में आए हुए रोगियों का निशुल्क उपचार किया। शुगर रोगी, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, इलेक्ट्रोपेथी मेडिसिन भी निशुल्क वितरित की गई। इस अवसर पर लालचंद शर्मा, जोगिंदर पुंडीर, समिति के अध्यक्ष अनिता शर्मा, रोशन राणा, बालकिशन शर्मा, संजीव गुप्ता, गौरव जैन, आयुष जैन, राहुल माटा, विक्रम चौधरी, विनय प्रजापति, हिमांशु कोटनाला, प्रशांत कुमार, कृतिका राणा ,अनुष्का राणा, वनिता घर, अनुराग गौड़, वसुंधरा, विशेष भारद्वाज, देवाशीष कौशिक, रघुनंदन शर्मा, स्नेह भारद्वाज, अभय उनियाल, दलीप शर्मा, सोनल जसूजा और क्षेत्रीय पार्षद रेणु देवी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments