Friday, March 27, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डकुंभ मेला–2027 में देव डोलियों की भव्य शोभायात्रा एवं गंगा स्नान की...

कुंभ मेला–2027 में देव डोलियों की भव्य शोभायात्रा एवं गंगा स्नान की तैयारियां शुरू


हरिद्वार। कुंभ मेला–2027 में उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों की देव डोलियों द्वारा गंगा स्नान एवं शोभायात्रा एक प्रमुख आकर्षण होगा। इस आयोजन के माध्यम से राज्य की लोक संस्कृति, परंपरा तथा आस्था की अद्भुत छवियों को देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत करने के उद्देश्य से राज्य सरकार के निर्देश पर मेला प्रशासन ने देव डोलियों की शोभायात्रा एवं स्नान के दिव्य आयोजन की तैयारियां पूरी भव्यता के साथ शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में शुक्रवार को मेला नियंत्रण भवन, हरिद्वार में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें देव डोलियों के स्नान एवं शोभायात्रा की रूपरेखा सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में जनप्रतिनिधियों, देवभूमि लोक संस्कृति से जुड़ी विभिन्न समितियों के पदाधिकारियों तथा मेला प्रशासन एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान देव डोलियों की शोभायात्रा एवं स्नान की तिथि, आवागमन मार्ग, ठहराव स्थलों की व्यवस्था तथा पारंपरिक शोभायात्रा के संचालन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से देश-दुनिया के लोग उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, धार्मिक परंपराओं एवं मान्यताओं का साक्षात्कार कर सकेंगे। उन्होंने कुंभ मेला की स्नान तिथियों एवं अन्य तैयारियों की जानकारी देते हुए कहा कि देव डोलियों की शोभायात्रा एवं स्नान कार्यक्रम को पूर्ण भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। साथ ही, कुंभ की परंपराओं, लोक आस्था एवं सांस्कृतिक महत्व का विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस दिव्य आयोजन में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए समुचित प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे। बैठक में लैंसडाउन क्षेत्र के विधायक श्री दिलीप रावत ने कहा कि राज्य सरकार कुंभ मेले के अवसर पर देव डोलियों के स्नान एवं शोभायात्रा को भव्य रूप देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इसमें किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस आयोजन को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार राज्य के विभिन्न क्षेत्रों की देव डोलियों के प्रतिनिधियों, शोभायात्रा समिति के सदस्यों एवं अन्य संबंधित पक्षों के साथ समन्वय स्थापित कर आयोजन की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जाएगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि देव डोलियों के आगमन से पूर्व संबंधित क्षेत्रों एवं समितियों के साथ निरंतर संवाद स्थापित रखते हुए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। गढ़वाल एवं कुमाऊं मंडल में कार्यक्रम के समन्वय हेतु संयोजकों को नामित किया जाएगा। साथ ही कुंभ की परंपराओं एवं लोक मान्यताओं के अनुरूप शुभ मुहूर्त के आधार पर कार्यक्रम की तिथि का पृथक निर्धारण किया जाएगा। देव डोलियों के आगमन पर हरिद्वार में उत्तराखंड की लोक संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। बैठक में अपर मेलाधिकारी श्री दयानंद सरस्वती ने कुंभ मेला की तैयारियों एवं देव डोलियों के स्नान से संबंधित प्रस्तावित व्यवस्थाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक जे.आर. जोशी सहित अन्य अधिकारी तथा देवभूमि लोक संस्कृति विरासत शोभायात्रा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष हर्षमणि व्यास, हरिशंकर जोशी, डॉ. एस.एस. रतूड़ी, डॉ. आर.पी. रतूड़ी, द्वारिका प्रसाद भट्ट, विपिन जोशी, भोपाल सिंह चौधरी, संजय पालीवाल सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

भाजपा सरकार के दावे खोखले, जमीनी स्तर पर विफल रही सरकार: मनोज तिवारी—————————–16
अल्मोड़ा(आरएनएस)। अल्मोड़ा-बारामंडल विधायक मनोज तिवारी ने भाजपा सरकार के नौ वर्षों को विफलताओं का दौर बताते हुए उस पर तीखा हमला बोला। शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने सरकार के कामकाज पर सवाल उठाए। विधायक तिवारी ने सरकार के ‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’ नारे को खोखला बताते हुए कहा कि यह केवल दिखावे तक सीमित है और जमीनी स्तर पर सरकार पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रमों के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है और इन आयोजनों के जरिए 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों में मंत्री अनुपस्थित रहते हैं, जबकि भाजपा के पदाधिकारी मंचों पर नजर आते हैं। तिवारी ने मल्ला महल में आयोजित एक कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए वहां लोगों की कमी और खाली कुर्सियां होने का दावा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस स्थिति को छिपाने के लिए उसी स्थान पर दोबारा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रशासन की मदद से भीड़ जुटाई गई। विधायक ने राज्य में बढ़ती अपराध दर पर भी चिंता जताई। उन्होंने नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि उत्तराखंड में महिला, बाल और साइबर अपराधों में लगातार वृद्धि हो रही है। साथ ही उन्होंने अंकिता हत्याकांड के खुलासे में देरी और विभिन्न मामलों में भाजपा पदाधिकारियों के नाम सामने आने का भी उल्लेख किया। तिवारी ने स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अस्पताल रेफरल सेंटर बनकर रह गए हैं और डॉक्टरों व विशेषज्ञों की कमी बनी हुई है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग में क्लस्टर स्कूलों की बात की जा रही है, जबकि कई स्थानों पर स्थायी प्रधानाचार्य तक नहीं हैं। सड़कों की स्थिति भी खराब है और बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का ‘चार साल बेमिसाल’ का दावा वास्तविकता से परे है और सरकार लगभग सभी क्षेत्रों में विफल रही है। प्रेस वार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी और दीपक कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments