Wednesday, March 25, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डमंत्री बहुगुणा ने किया तुर्कातिसौर-गगनपुर सड़क का शिलान्यास

मंत्री बहुगुणा ने किया तुर्कातिसौर-गगनपुर सड़क का शिलान्यास


रुद्रपुर। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बुधवार को तुर्कातिसौर से गगनपुर तक चार किलोमीटर लंबी सड़क का शिलान्यास कर निर्माण कार्य शुरू कराया। यह सड़क 95.20 लाख रुपये लागत से लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) द्वारा बनाई जाएगी। खटीमा मार्ग पर बटेश्वर की चक्की से तुर्कातिसौर और कैलाशपुरी नहर होते हुए गगनपुर तक बनने वाली इस सड़क को शासन से प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। तुर्कातिसौर मोड़ पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री बहुगुणा ने बताया कि पिछले चार वर्षों में क्षेत्र में 375 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य कराए गए हैं और जल्द ही 100 करोड़ रुपये की नई योजनाओं को भी मंजूरी मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सभी वर्गों को साथ लेकर विकास कार्य किए जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने लोगों से चुनावी समय में सक्रिय होने वाले नेताओं से सतर्क रहने की अपील भी की। ग्रामीणों की मांग पर मंत्री बहुगुणा ने तुर्कातिसौर में सामुदायिक भवन निर्माण का आश्वासन दिया और इसके लिए भूमि उपलब्ध कराने को संबंधित विभाग से वार्ता की। कैलाशपुरी क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा के लिए कैलाश नदी के किनारे शेष तटबंधों के निर्माण का भी भरोसा दिलाया। उन्होंने बताया कि बाढ़ से बचाव के लिए 19 ठोकरें स्वीकृत हो चुकी हैं और जल्द ही पिचिंग कार्य के लिए अतिरिक्त धनराशि स्वीकृत होगी। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश दिए। क्षेत्रवासियों ने सड़क निर्माण की स्वीकृति पर मंत्री का आभार जताया। यहां ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह बल, उदय राणा, ग्राम प्रधान पुष्पेन्द्र राणा, हरेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य सूरज नारायण, विजय शंकर, राकेश ढल, प्रदीप राणा, राजेश ढल, अरविंद सिंह, विक्की ढल, मंगेशरी देवी, गंगा देवी, रामभरोसे राणा, जगदीश गुरुरानी, सन्नी ढल, निर्मल सिंह, दर्शन सिंह, वीर सिंह, हरेंद्र कुमार, मोहम्मद अली मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments