हल्द्वानी। क्यारी के ग्राम प्रधान नवीन सती के नेतृत्व में क्यारी गांव में स्वच्छता अभियान व सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अभियान के दौरान 188 किलो कूड़ा एकत्रित किया गया। अभियान में ग्रामवासियों, वेस्ट वॉरियर्स संस्था, होटल व्यवसायियों, नेचर गाइड, गांव के युवाओं और फॉरेस्ट विभाग ने सहयोग किया। इसके बाद आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी, ज्येष्ठ उप प्रमुख संजय नेगी और खंड विकास अधिकारी गिरिश पांडे ने गांव के जागरूक नागरिकों को उनके सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया।
स्वच्छता अभियान संग जागरूक नागरिकों का किया सम्मान
RELATED ARTICLES

