Sunday, June 28, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डबीमार महिला को डंडी से पांच किमी पैदल चलकर पहुंचाया अस्पताल

बीमार महिला को डंडी से पांच किमी पैदल चलकर पहुंचाया अस्पताल


चमोली। ब्लॉक के ऐरठा गांव में कई प्रयास के बाद भी सड़क नहीं बनी है। जिसके चलते ग्रामीणों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। गुरुवार को ग्रामीण एक बीमार महिला हिमांती देवी को डंडी से पांच किमी पैदल चलकर अस्पताल लाए। बता दें कि 2021 में स्वीकृत आठ किमी सड़क का निर्माण नहीं हो पाया। अनुसूचित जाति वाहुल्य गांव ऐरठा में सड़क नहीं होने का खामियाजा ग्रामीण भुगत रहे हैं। गांव में सड़क नहीं होन से स्कूल के बच्चों काे भी हर रोज जोखिम भरे पहाड़ी रास्तों से गुजरना पड़ता है। बृहस्पतिवार को बीमार महिला हिमांती देवी पत्नी खड़क राम को ग्रामीण डंडी से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल लाए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
ग्राम प्रधान प्रेमा देवी ने बताया कि 2021 को आठ किमी पदमल्ला- कंजरू- ऐरठा सड़क स्वीकृत हुई थी। चार साल बीत जाने के बाद भी सड़क नहीं बनी। जिसका खामियाजा बीमार, गर्भवती महिला व विद्यालय के बच्चें भुगत रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई बार विभागीय अधिकारियों से सड़क बनाने की मांग की गई। उन्होंने सड़क कटिंग का काम शुरू नहीं होने पर आगामी विधान सभा चुनाव से अलग रहने की चेतावनी दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments