Thursday, March 12, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डबागेश्वर में व्यावसायिक गैस सिलेंडरों पर अस्थायी प्रतिबंध

बागेश्वर में व्यावसायिक गैस सिलेंडरों पर अस्थायी प्रतिबंध


बागेश्वर। शासन के निर्देशों के बाद जिले में व्यावसायिक गैस सिलेंडरों के उप योग पर अस्थायी प्रतिबंध लागू किया गया है। जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे कालाबाजारी रोकने के लिए टीम का गठित भी किया। गुरुवार को कलेक्ट्रेट में जिला होटल एसोसिएशन, पेट्रोल पंप मालिकों/संचालकों, गैस एजेंसियों, आवासीय विद्यालयों के प्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की गई। डीएम आकांक्षा कोंडे ने गैस एजेंसियों, होटल एसोसिएशन, पेट्रोल पंप संचालकों तथा अन्य संबंधित प्रतिनिधियों से प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने तथा व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में पूर्ण सहयोग करने की अपेक्षा व्यक्त की। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि आवश्यक संस्थानों में गैस आपूर्ति बाधित न हो। गैस आपूर्ति की निगरानी के लिए जनपद एवं तहसील स्तर पर क्विक रिस्पॉन्स टीम गठित की गई है। जिला पूर्ति अधिकारी को जिले में नोडल अधिकारी नामित किया गया है। जिला एवं तहसील आपदा नियंत्रण कक्ष को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। उन्होंने पुलिस, उपजिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को जमाखोरी, कालाबाजारी, गैस वाहनों के सुगम आवागमन पर निगरानी रखने के निर्देश दिए। जिला पूर्ति अधिकारी गोविंद बल्लभ पांडेय ने बताया कि इंडियन ऑयल का ऑनलाइन पोर्टल तकनीकी कारणों से अस्थायी रूप से प्रभावित है, जिसे शीघ्र ही ठीक करा दिया जाएगा। साथ ही अवगत कराया गया कि जनपद में पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है तथा किसी प्रकार की कमी नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पेट्रोल पंपों पर बोतल, कैन या अन्य खुले कंटेनरों में ईंधन उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। बैठक में पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा ने नागरिकों को सोशल मीडिया पर प्रसारित फर्जी गैस बुकिंग लिंक और नंबरों से सतर्क रहने की अपील की। अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कहीं भी घरेलू गैस का कमर्शियल उपयोग पाया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी प्रतिष्ठानों से शासन के निर्देशों का पालन करने तथा गैस सिलेंडरों का उपयोग निर्धारित मानकों के अनुसार ही करने की अपील की। बैठक में गैस ईंधन के विकल्पों पर भी चर्चा की गई। इस दौरान इंडक्शन, बिजली तथा लकड़ी जैसे वैकल्पिक ईंधन के उपयोग को बढ़ावा देने पर विचार किया गया। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments