Thursday, March 12, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डगैस आपूर्ति बाधित न होने देने के निर्देश, कालाबाजारी पर कड़ी कार्रवाई...

गैस आपूर्ति बाधित न होने देने के निर्देश, कालाबाजारी पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी


अल्मोड़ा। घरेलू गैस की आपूर्ति सुचारु बनाए रखने और कालाबाजारी व जमाखोरी पर रोक लगाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों और गैस एजेंसी संचालकों के साथ बैठक हुई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि गैस आपूर्ति में किसी प्रकार का व्यवधान न हो और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि जनपद में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता है, इसलिए लोगों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। बैठक में स्पष्ट किया गया कि बिना बुकिंग के किसी को भी गैस सिलेंडर नहीं दिया जाएगा और गैस बुकिंग के लिए निर्धारित 25 दिन का अंतराल अनिवार्य रूप से लागू रहेगा। गैस वितरण व्यवस्था की निगरानी के लिए प्रशासन की ओर से त्वरित प्रतिक्रिया दलों का गठन किया गया है, जिनमें उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष और पूर्ति निरीक्षक शामिल रहेंगे। जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों को प्रतिदिन स्टॉक का अभिलेख रखने और आवश्यकता पड़ने पर प्रशासन को जानकारी देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कालाबाजारी या जमाखोरी की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जनपदवासियों से निर्धारित समय पर ही गैस बुकिंग कराने की अपील की गई है। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर घोड़के, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, उपजिलाधिकारी संजय कुमार, इंडियन ऑयल गैस के सहायक प्रबंधक रोहित गुप्ता, जिला पूर्ति अधिकारी करुणा पंत सहित गैस एजेंसियों के प्रभारी, वितरक और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments