Saturday, October 24, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डखगमरा में गुलदार पिंजरे में कैद, लोगों ने ली राहत की सांस

खगमरा में गुलदार पिंजरे में कैद, लोगों ने ली राहत की सांस


अल्मोड़ा। जिले में इन दिनों नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक गुलदार की मौजूदगी लोगों के लिए चिंता का कारण बनी हुई है। इसी बीच नगर के खगमरा क्षेत्र में पिछले कई दिनों से दहशत फैला रहा गुलदार मंगलवार तड़के वन विभाग के लगाए पिंजरे में कैद हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन और खगमरा सहित आसपास के इलाकों में गुलदार की लगातार चहलकदमी देखी जा रही थी। कई बार वह रिहायशी क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुआ, जिससे लोगों में भय का माहौल बना रहा। बताया जा रहा है कि गुलदार ने घरों के आंगन से कई कुत्तों को भी अपना शिकार बनाया था, जिसके बाद क्षेत्रवासियों ने वन विभाग से कार्रवाई की मांग की थी। लोगों की शिकायत पर वन विभाग ने खगमरा क्षेत्र में पिंजरा लगाया था। मंगलवार सुबह गुलदार के उसमें फंसने की सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उसे सुरक्षित रेस्क्यू कर एनटीडी स्थित रेस्क्यू सेंटर पहुंचा दिया। स्थानीय निवासियों ने वन विभाग की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि गुलदार के पकड़े जाने से अब क्षेत्र में लोगों ने राहत की सांस ली है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments