Saturday, October 24, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डअल्मोड़ा पुलिस ने रिकवर किए 11.14 लाख के 76 मोबाइल

अल्मोड़ा पुलिस ने रिकवर किए 11.14 लाख के 76 मोबाइल


अल्मोड़ा। होली के मौके पर अल्मोड़ा पुलिस ने लोगों को खास तोहफा देते हुए गुम हुए 76 मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सौंपे। साइबर सेल की इस कार्रवाई में करीब 11.14 लाख रुपये कीमत के मोबाइल विभिन्न राज्यों से रिकवर किए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के नेतृत्व में साइबर सेल की टीम ने लगातार प्रयास करते हुए मेरठ, मुरादाबाद, रामपुर, दिल्ली, बिहार और राजस्थान समेत विभिन्न स्थानों से मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ने मोबाइल स्वामियों को उनके फोन लौटाते हुए होली की शुभकामनाएं दीं। अपने गुम हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। कई लोगों ने कहा कि उन्हें मोबाइल वापस मिलने की उम्मीद नहीं थी, लेकिन पुलिस की तत्परता से उनका भरोसा और मजबूत हुआ है। लोगों ने साइबर सेल टीम का आभार जताया। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत संचार साथी पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें और नजदीकी थाने या साइबर सेल को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। इस पूरी कार्रवाई में प्रभारी एसओजी सुनील धानिक, अपर उपनिरीक्षक फिरोज खान, कांस्टेबल चन्दन सिंह, हरीश प्रसाद, इरशाद उल्ला, गणेश पाण्डे और राजेश भट्ट की अहम भूमिका रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments