Tuesday, February 24, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डचौपाल में दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

चौपाल में दी सरकारी योजनाओं की जानकारी


ऋषिकेश। सरकार जनता के द्वार चौपाल कार्यक्रम के तहत ग्राम में चौपाल का आयोजन हुआ। जिसमें विभिन्न विभागीय अधिकारियों ने उनके विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारियां ग्रामीणों को दी। मंगलवार को डोईवाला के ग्राम पंचायत गडूल इठारना एवं मारखम ग्रांट में ग्राम चौपाल आयोजित हुई। चौपाल में विकास खंड डोईवाला के ग्राम्य विकास, लघु सिंचाई, जल संस्थान, ऊर्जा निगम, समाज कल्याण, मनरेगा, बाल विकास विभाग, वन विभाग, पंचायत राज़ विभाग, कृषि विभाग, पीएमजीएसवाई आदि विभागों के अधिकारियों ने अपनी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। चौपाल में उपस्थित कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग उत्तराखंड शासन के विशेष कार्यधिकारी संजीव कुमार शर्मा ने भी ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को जनसमस्याओं के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। मौके पर खंड विकास अधिकारी पीआर सकलानी, सहायक खंड विकास अधिकारी महाबीर गुसाईं, डीपीओ नरेन्द्र प्रताप सिंह नेगी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत राजेश नेगी आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments