रुद्रपुर। प्रसिद्ध समाज सुधारक एवं ‘पर्वतीय आंबेडकर’ के नाम से विख्यात मुंशी हरिप्रसाद टम्टा की पुण्यतिथि सोमवार को सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाई गई। आदर्श कॉलोनी स्थित बुद्ध विहार पार्क में आयोजित विचार गोष्ठी में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष ममता रानी ने किया। उन्होंने कहा कि टम्टा उत्तराखंड में शिल्पकार आंदोलन के प्रमुख राजनीतिक और शैक्षिक नेता थे। वर्ष 1905 में उन्होंने ‘टम्टा सुधार सभा’ की स्थापना कर शिक्षा और सामाजिक जागरूकता का अभियान चलाया। 1914 में कुमाऊं के शिल्पकारों को संगठित कर निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और सामाजिक सम्मान की मांग उठाई। 1926 में ‘डोम’ शब्द के स्थान पर ‘शिल्पकार’ नाम को सरकारी मान्यता दिलाना उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि रही। उन्होंने 1934 में साप्ताहिक पत्र ‘समता’ का प्रकाशन शुरू किया और पूना पैक्ट के समय डॉ. भीमराव आंबेडकर का समर्थन किया। 1937 में वे उत्तर प्रदेश विधानसभा के निर्विरोध विधायक चुने गए। कार्यक्रम में अनिल शर्मा, नरेश सागर, सतीश राजपूत, सुभाष कुमार, बबलू सरकार, शिवम सागर, दिनेश पंत, सचिन आनंद, रविंद्र गुप्ता, बाबू विश्वास, हिमांशु, कुंदन, हर्ष, जयदेव, मोहन कुमार, गीता, हेमलता, भूरी, राकेश कोली, रजनी, पूनम, शोभा, अनिल देबू, राजीव रस्तोगी, अशोक मंडल, अयूब, सुदर्शन, कल्याण सिंह, छत्रपाल, रोहित चौहान समेत कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाई टम्टा की पुण्यतिथि
RELATED ARTICLES

