ऋषिकेश। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम सुशील शिंदे बुधवार को ऋषिकेश पहुंचे और स्वामी चिदानंद से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने परमार्थ निकेतन तट पर गंगा आरती की। उन्होंने कहा कि यहां का आध्यात्मिक वातावरण मन को शांति प्रदान करता है। स्वामी चिदानंद ने कहा कि पूर्व सीएम सुशील शिंदे ने अपने मुख्यमंत्री के कार्यकाल के दौरान महाराष्ट्र में कई विकास कार्य, सामाजिक समरसता और आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। कहा कि भक्ति ही जीवन का सर्वोच्च आनंद है। यही वह दिव्य शक्ति है जो मन को निर्मल, बुद्धि को प्रखर और आत्मा को चेतन बनाती है।
तीर्थनगरी का आध्यात्मिक वातावरण पाकर मन आनंदित होता है: सुशील शिंदे
RELATED ARTICLES

