—
देहरादून। भैरव सेना संगठन ने चारधाम यात्रा से पहले तीर्थ क्षेत्रों में ‘पंचगव्य आचमन’ अनिवार्य करने और ‘तीर्थ सुधार नियमावली-1924’ लागू करने की मांग उठाई है। संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष संदीप खत्री के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि शासनादेश जारी नहीं हुआ तो प्रदेशभर में आंदोलन चलाया जाएगा और स्वयंसेवक तीर्थ प्रवेश द्वारों पर शुद्धिकरण अभियान शुरू करेंगे। संगठन ने प्रशासन पर तीर्थों की शुचिता बनाए रखने में लापरवाही का आरोप लगाते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
पंचगव्य आचमन को लेकर भैरव सेना की चेतावनी
RELATED ARTICLES

