Saturday, October 24, 2026
Homeहोमउत्तराखण्ड01 वर्ष से गुमशुदा महिला उत्तर प्रदेश से सकुशल बरामद

01 वर्ष से गुमशुदा महिला उत्तर प्रदेश से सकुशल बरामद


पौड़ी। पुलिस मुख्यालय, उत्तराखंड के निर्देशन में प्रदेशभर में गुमशुदा बच्चों, महिलाओं एवं पुरुषों की तलाश एवं सुरक्षित पुनर्वास के उद्देश्य से 01 जनवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक “ऑपरेशन स्माइल” विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पौड़ी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के दिशा-निर्देशन में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU), कोटद्वार द्वारा निरंतर किए जा रहे प्रभावी प्रयासों के परिणामस्वरूप 01 वर्ष से गुमशुदा महिला को उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद से सकुशल बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, दिनांक 29.01.2026 को ऑपरेशन स्माइल टीम द्वारा राजस्व क्षेत्र पैडुलस्यूं में पंजीकृत गुमशुदगी मु0अ0सं0-01/24, धारा 140(3) बीएनएस के अंतर्गत कार्रवाई की गई। इस संबंध में वादी अमित रावत द्वारा अपनी पत्नी सरिता देवी, निवासी पैडुलस्यूं, जनपद पौड़ी की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। महिला दिनांक 17.08.2024 को अपने ससुराल परसुण्डा खाल से लापता हो गई थी। एएचटीयू टीम द्वारा सुरागरसी, पतारसी एवं सर्विलांस के आधार पर की गई त्वरित कार्रवाई के फलस्वरूप गुमशुदा महिला की उपस्थिति रघुनाथपुर डाकघर क्षेत्र, जनपद अमरोहा (उत्तर प्रदेश) में होने की पुष्टि हुई। इसके पश्चात पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर महिला को सुरक्षित रूप से बरामद किया गया।
बरामद महिला ने पुलिस को बताया कि वह वर्तमान में दीपक शर्मा, निवासी रघुनाथपुर, अमरोहा (उ0प्र0) के यहां रहकर उनके माता-पिता की सेवा कर रही है तथा स्वेच्छा से, सुरक्षित एवं संतोषजनक स्थिति में रह रही है। महिला ने यह भी बताया कि ससुराल में पति द्वारा आए दिन मारपीट किए जाने एवं निर्वाह हेतु आवश्यक खर्च न दिए जाने के कारण वह मानसिक रूप से परेशान थी, जिस कारण उसने स्वयं घर छोड़ने का निर्णय लिया। महिला ने स्पष्ट किया कि वह फिलहाल अपने ससुराल वापस नहीं जाना चाहती है। उक्त संबंध में पुलिस द्वारा महिला के पति अमित रावत को समुचित रूप से अवगत कराते हुए नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments