Saturday, October 24, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डराजनगर में चल रहे भूमि बचाओ आंदोलन को पूर्व विधायक महाजन का...

राजनगर में चल रहे भूमि बचाओ आंदोलन को पूर्व विधायक महाजन का समर्थन


रुद्रपुर। राजनगर में चल रहे भूमि बचाओ आंदोलन को समर्थन देने गदरपुर के पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन पहुंचे। उन्होंने कहा कि किसानों को आवंटित हुई जमीनों में उद्योग लगाने के बजाय 100 मीटर दूरी पर सिडकुल की खाली जमीन में उद्योग लगाए जाएं। शुक्रवार को धरने के 28वें दिन विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने आंदोलन को समर्थन दिया। पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन ने कहा कि शक्तिफार्म में बंगाली विस्थापितों को भूमि के पट्टे देकर बसाया गया। सरकार को चाहिए कि सिडकुल की भूमि में मिल्क प्लांट लगाया जाए। उन्होंने कहा कि पट्टों में काबिज लोगों को उजड़ने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने सरकार से गरीबों का दर्द देखकर भूमि पर नियमितीकरण की मांग की। यहां कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अध्यक्ष उत्तम आचार्य, पूर्व दर्जा मंत्री बलवंत सिंह बोरा, सुनीत हाल्दार, बंगाली कल्याण समिति के प्रदेश महामंत्री नारायण हाल्दार, निरंजन माझी, निमाई, सुब्रतन बाईन मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments