Saturday, October 24, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डयूजीसी के नए नियमों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

यूजीसी के नए नियमों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन


पिथौरागढ़। अखिल भारतीय समानता मंच ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के नए नियमों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। नए नियमों को सामान्य वर्ग के लिए घिनौना षडयंत्र बताते हुए मंच ने डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, यूजीसी आयोग को पत्र भेजा है। शुक्रवार को अखिल भारतीय समानता मंच से जुड़े लोग टकाना रामलीला मैदान में एकत्र हुए और यूजीसी के नए बिल को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संविधान में समानता की मूल भावना का जिक्र है। जनसहभागिता पार्टी के अध्यक्ष एडवोकेट केसी पंत ने केंद्र सरकार से नए नियम रद करने की मांग की। इस दौरान कैलाश पुनेठा, अनिल चंद, शमशेर सिंह महर, डीएस भंडारी, गोविंद सिंह बिष्ट, सुभाष चंद्र जोशी, केएस अधिकारी, योगेश बोरा, प्रह्लाद सिंह बिष्ट, देव सिंह बिष्ट, रोहित उप्रेती, शंकर दत्त पंत, दिनेश भट्ट, दीप जोशी, दिनेश चंद्र उपाध्याय, धीरेंद्र सिंह भंडारी, हेम चंद्र पाण्डेय, त्रिभुवन खोलिया, आरएस खनका, महिपाल सिंह डोभाल, रमेश सिंह बिष्ट, भुवन चंद्र उपाध्याय, सुबोध सिंह बिष्ट, प्रवीण सिंह रावल, दयानंद भट्ट, भाष्करानंद जोशी आदि थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments