Wednesday, February 4, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डअशासकीय शिक्षकों की समस्याओं को लेकर शिक्षा अधिकारियों से मिला शिक्षक संघ...

अशासकीय शिक्षकों की समस्याओं को लेकर शिक्षा अधिकारियों से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल


रुड़की। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार हल्दियानी और जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) अमित कुमार से शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने अशासकीय शिक्षकों से जुड़ी लंबित समस्याओं के समाधान की मांग भी उठाई। पदाधिकारियों ने दोनों अधिकारियों को अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर बताया कि लंबे समय से अशासकीय शिक्षकों के चयन और प्रोन्नत वेतनमान के कई प्रकरण लंबित पड़े हैं। इससे शिक्षकों को आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही गोल्डन कार्ड योजना की प्रक्रिया में हो रहे विलंब पर भी चिंता जताई गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments