Saturday, October 24, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डपुलिस कर्मियों को मताधिकार के प्रयोग की शपथ दिलाई

पुलिस कर्मियों को मताधिकार के प्रयोग की शपथ दिलाई


रुड़की। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शनिवार को भगवानपुर थाने में पुलिस कर्मियों को मताधिकार के प्रयोग की शपथ दिलाई गई। थाना प्रभारी सूर्य भूषण नेगी ने थाने में तैनात सभी उप निरीक्षकों और कांस्टेबलों को संविधान के प्रति आस्था रखते हुए निष्पक्ष मतदान करने की शपथ दिलाई। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने जाति, धर्म और किसी भी प्रकार के प्रलोभन से दूर रहकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने का संकल्प लिया। थाना प्रभारी ने मतदान को लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक बताते हुए सभी से जिम्मेदारीपूर्वक मतदान करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में थाने के सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments