रुद्रपुर। आजाद हिंद फौज के संस्थापक और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र रुद्रपुर अंतर्गत खेड़ा स्थित पार्क में श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। यहां किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के ऐसे महान क्रांतिकारी थे। जिन्होंने आजादी की लड़ाई को नई दिशा और नई ऊर्जा दी। उनका अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति का भाव आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर खेड़ा पार्क में श्रद्धांजलि
RELATED ARTICLES

