रुड़की(। आईआईटी ने नवाचार, स्टार्टअप इकोसिस्टम और वैश्विक तकनीकी सहयोग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए एक्सेलेसग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। यह साझेदारी आत्मनिर्भर भारत और स्टार्टअप इंडिया जैसे राष्ट्रीय मिशनों को गति देने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। इस समझौते का प्राथमिक लक्ष्य अकादमिक अनुसंधान और वास्तविक बाजार की जरूरतों के बीच की दूरी को कम करना है। उन्नत तकनीकी अनुसंधान को बढ़ावा देना। लैब में विकसित नवाचारों को व्यावसायिक उत्पादों में बदलना है। साथ ही शुरुआती चरण के स्टार्टअप्स को विशेषज्ञ मार्गदर्शन और वैश्विक नेटवर्क प्रदान करना है।
नवाचार और स्टार्टअप्स को मिलेगा वैश्विक मंच
RELATED ARTICLES

