Sunday, October 25, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डमहासचिव पद पर कांटे की टक्कर: अशोक कुमार ने मनीष राणा को...

महासचिव पद पर कांटे की टक्कर: अशोक कुमार ने मनीष राणा को 1 वोट से हराया


देहरादून। आई०टी० पार्क स्थित अर्थ एवं संख्या निदेशालय, उत्तराखण्ड, देहरादून में अर्थ एवं संख्या राजपत्रित सेवा संघ के चुनाव आज आज 27 दिसम्बर 2025 को संपन्न हुए। चुनाव में महासचिव पद के लिए हुए रोचक एवं कांटे के मुकाबले में अशोक कुमार ने मात्र एक मत से जीत दर्ज की। चुनाव अधिकारी राजकुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि महासचिव पद के लिए तीन उम्मीदवारों अशोक कुमार, मनीष राणा एवं श्वेतांक प्रताप सिंह ने नामांकन किया था, जिससे मुकाबला त्रिकोणीय हो गया। मतदान में कुल 40 मत पड़े। मतगणना के बाद अशोक कुमार को 17 मत, मनीष राणा को 16 मत, जबकि श्वेतांक प्रताप सिंह को 4 मत प्राप्त हुए। इसके अतिरिक्त 3 मतपत्र अवैध पाए गए। इस प्रकार अशोक कुमार ने एक मत के अंतर से महासचिव पद पर विजय प्राप्त की। चुनाव अधिकारी ने यह भी बताया कि संघ के अन्य पदों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न हुई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments