Monday, October 19, 2026
Homeअन्यराइकोट, बर्दाखान, डोबाभागू और गलचौड़ा में गुलदार का खौफ

राइकोट, बर्दाखान, डोबाभागू और गलचौड़ा में गुलदार का खौफ


चम्पावत। राईकोट कुंवर तीन साल के बच्चे पर हमला करने वाला गुलदार छह दिन बाद भी पिंजरे में कैद नहीं हो पाया है। वन विभाग की ओर से यहां लगाए गए ट्रैप कैमरों में भी गुलदार की मूवमेंट नजर नहीं आई है। वहीं, राइकोट सहित बर्दाखान, डोबाभागू और गलचौड़ा में दिन-दहाड़े गुलदार दिखने से लोग दहशत में हैं। लोहाघाट के राइकोट व गलचौड़ा और बाराकोट के डोबाभागू व बर्दाखान में दिन-दहाड़े भी गुलदार की सक्रियता से ग्रामीण खौफजदा हैं। गत शुक्रवार को राइकोट कुंवर में गुलदार ने तीन साल के बच्चे पर जमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए गांव में पिंजड़ा और तीन ट्रैप केमरे लगाए हैं, लेकिन अब तक गुलदार की मूवमेंट नहीं दिखाई दी है। बाराकोट के बर्दाखान में भी ट्रैप केमरे लगाए हैं। कलक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी भगवत प्रसाद पांडेय ने बताया कि गलचौड़ा बाबा मंदिर में गुलदार नजर आने की सूचना है। डोबाभागू बाराकोट के जगदीश तिवारी ने बताया कि क्षेत्र में दो गुलदार देखे गए हैं। प्रधान हेमा तिवारी, शंकर राम, उम राम, उमेश तिवारी, हरीश राम, बलदेव तिवारी, दीपक तिवारी, सुंदर राम, कैलाश राम ने गुलदार पकड़ने की मांग की है। इधर रेंजर दीप जोशी और राजेश जोशी ने बताया कि लोगों को जागरुक किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments