Sunday, October 25, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डआईएसबीटी के पास लगेगा अब संडे बाजार

आईएसबीटी के पास लगेगा अब संडे बाजार


देहरादून। जनहित और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने रविवार को लगने वाले संडे बाजार को लैंसडाउन चौक स्थित रेंजर्स ग्राउण्ड से हटाने का निर्णय लिया है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर अब यह बाजार आईएसबीटी के समीप, उत्तराखण्ड मेट्रो रेल लिमिटेड की खाली भूमि पर लगाया जाएगा। रेंजर्स ग्राउण्ड क्षेत्र में प्रत्येक रविवार बड़ी संख्या में लोगों और वाहनों के आने से लैंसडाउन चौक, बुद्धा चौक, दून अस्पताल चौक, दर्शनलाल चौक और क्रॉस रोड तिराहे पर लगातार जाम की स्थिति बन रही थी। इससे दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल तक पहुँचने वाली एम्बुलेंसों और मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। प्रशासन ने इस स्थिति को बुजुर्गों, बच्चों और आकस्मिक सेवाओं के लिए बाधक मानते हुए ठोस कदम उठाया है। रविवार वीकली बाजार कल्याण समिति ने भी रेंजर्स ग्राउण्ड में बाजार संचालन पर रोक लगाने और किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर इसे स्थानांतरित करने की अनुशंसा की थी। प्रशासन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह आदेश पारित किया है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि नई व्यवस्था तब तक प्रभावी रहेगी जब तक उक्त भूमि पर मेट्रो परियोजना से संबंधित कोई कार्य प्रारंभ नहीं हो जाता।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments