Sunday, October 25, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डनुन्नावाला से डोईवाला तक निकला भव्य नगर कीर्तन

नुन्नावाला से डोईवाला तक निकला भव्य नगर कीर्तन


ऋषिकेश। नुन्नावाला गुरुद्वारे में शहीदी सप्ताह के तहत गुरुवार को पंच प्यारों ने भव्य नगर कीर्तन निकाला। इस दौरान गदरपुर से आई अकाल गतका पार्टी ने हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन कर संगत को मंत्रमुग्ध कर दिया। गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में नगर कीर्तन में पंजाब के एलोरा से पधारे संत कश्मीरा सिंह और कथावाचकों ने शहीदी इतिहास की प्रेरणादायक कथाएं सुनाईं। बताया कि सिख इतिहास त्याग और संघर्ष की मिसाल है। गुरुद्वारा के प्रधान ओमकार सिंह ने बताया कि 21 से 27 दिसंबर के चल रहे शहीदी सप्ताह चल रहा है। कहा कि यह सप्ताह गुरु परिवार के बलिदान को आत्मसात करने और अपने जीवन में सत्य, सेवा और साहस को अपनाने का अवसर है। वहीं, नगर कीर्तन गुरुद्वारे से प्रारंभ होकर भानियावाला, आर्यनगर समेत विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए वापस नुन्नावाला में गुरुद्वारे में संपन्न हुआ। गन्ना समिति के उपाध्यक्ष हरभजन सिंह ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह का पूरा परिवार धर्म रक्षा के लिए शहीद हुआ। ऐसा गौरवशाली इतिहास कभी भुलाया नहीं जा सकता है। नगर कीर्तन में सभासद सुरेश सैनी, सुरेंद्र सिंह खालसा, जसविंदर सिंह डाली, मनोज रावत, तरसेम सिंह राजा, विक्रम सिंह, जसवीर सिंह, भजन सिंह, प्रताप सिंह, रविंद्र सिंह, अर्जन सिंह, रणवीर सिंह, गुरपाल सिंह, ताजेंद्र सिंह, रोशन सैनी, नवीन बर्थवाल, रिसपाल, सुरेंद्र सिंह, बलदेव सिंह, प्रितपाल सिंह, असप्रीत सिंह आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments