Monday, October 19, 2026
Homeअन्यएसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में अल्मोड़ा पुलिस चला रही जागरुकता कार्यक्रम

एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में अल्मोड़ा पुलिस चला रही जागरुकता कार्यक्रम


अल्मोड़ा। जनपद के एसएसपी देवन्द्र पींचा के निर्देशन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में वृहद जन-जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को थाना देघाट व द्वाराहाट के स्कूलों में जागरूकता पाठशाला आयोजित की गई। थानाध्यक्ष देघाट दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में देघाट पुलिस टीम ने आर्य इंटर कॉलेज देघाट, इंटर कॉलेज पत्थरखोला के मैदान में आयोजित खेल महाकुम्भ में उपस्थित छात्र-छात्राओं, अध्यापकों को तथा थानाध्यक्ष द्वाराहाट अवनीश कुमार के नेतृत्व में एसआई हरविंदर सिंह द्वारा थाना क्षेत्र के डूंगरपुर गांव में जागरुकता चौपाल लगाकर आमजन को और जीजीआईसी द्वाराहाट में छात्राओं को सड़क सुरक्षा, उत्तराखंड पुलिस एप, गौरा शक्ति, महिला एवं बाल अपराध, साइबर अपराध के प्रति एवं नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही बताया गया कि यदि कोई गांव में नशे से सम्बंधित सामान बेचता है तो उसकी सूचना पुलिस कन्ट्रोल रुम डायल 112 में दें। इस दौरान उत्तराखण्ड पुलिस हेल्पलाइन नम्बर डायल 112, महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, साइबर क्राइम हेल्पलाइन नम्बर 1930 के सम्बन्ध में जानकारी दी गई व स्कूल स्टाफ व उपस्थित लोगों को किरायेदार सत्यापन के बारे में भी जानकारी दी गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments