Sunday, October 25, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डबांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में रुड़की में प्रदर्शन

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में रुड़की में प्रदर्शन


रुड़की। बांग्लादेश में हिंदू समाज पर बढ़ते अत्याचारों के विरोध में गुरुवार को हिंदू संगठनों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने चंद्रशेखर चौक पर एकत्र होकर मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वहां अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन हैं, जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उन्होंने भारत सरकार से इस मुद्दे को कूटनीतिक स्तर पर उठाने की मांग की। भाजपा जिला अध्यक्ष मधु सिंह ने कहा कि हिंदू समाज के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर शिव प्रसाद त्यागी, राकेश गिरी, कविश मित्तल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नीलकमल शर्मा, अवनीश शर्मा, आयुष, गौरव कौशिक, अभिषेक चंद्रा, राजन गोयल, सौरभ सिंगल, आदेश सैनी, सुमित अग्रवाल, दिलीप मेहंदीरता सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments