Sunday, October 25, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डसफाई कार्मिकों को नियमित करने की मांग को मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा

सफाई कार्मिकों को नियमित करने की मांग को मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा


हल्द्वानी। अखिल भारतीय सफाई कर्मचारी मजदूर संघ ने नियमितीकरण की मांग के लिए सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। सफाई कार्मिकों का कहना है कि दैनिक, संविदा, आउटसोर्स और स्वच्छता समिति में कार्यरत कार्मिक 4 दिसंबर 2018 को कट ऑफ डेट के अनुसार दस वर्ष की सेवा पूर्ण नहीं कर रहे हैं। इसलिए कट ऑफ डेट बढ़ा कर नियमित किए जाने की मांग की गई। इस मौके पर कुमाऊं मंडल अध्यक्ष सुनिल चौधरी, शाखा अध्यक्ष निहाल कुमार, शाखा मंत्री पंकज कुमार, कोषाध्यक्ष विक्रम कुमार, मधु, ज्योति, ममता, दीपक कुमार, नीरज नैथानी, अजय कुमार, अतुल कुमार, अमित, विपिन, मुकेश देव, जतिन मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments