Monday, October 19, 2026
Homeअन्यछात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर परिसर की छत पर चढ़े...

छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर परिसर की छत पर चढ़े छात्र


अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर में परिसर के एक भवन की छत पर छात्र चढ़ गए। छात्रों की एक ही मांग थी कि परिसर में छात्रसंघ चुनाव कराए जाएं। मंगलवार को एसएसजे परिसर प्रशासन तब सकते में आ गया जब कई छात्र नेता और छात्र अपर कैंपस के एक भवन की छत पर छात्रसंघ चुनाव करने की मांग को लेकर छत पर चढ़ गए। छात्रों का कहना था कि विश्वविद्यालय द्वारा बेवजह छात्रसंघ चुनाव को खींचा जा रहा है और चुनाव नहीं कराए जा रहे हैं। छात्रों ने कहा कि लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के अनुसार सितम्बर माह में चुनाव हो जाने चाहिए थे लेकिन अक्टूबर माह समाप्त होने को है और अभी तक विश्वविद्यालय चुनाव नहीं करवा पाया है। बता दें कि उत्तराखंड के कई महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में अभी तक छात्र संघ चुनाव नहीं हुए हैं। छात्र संघ चुनाव में हो रही देरी का मुद्दा तूल पकड़ता जा रहा है, छात्र नेता विरोध-प्रदर्शन कर छात्र संघ चुनाव की मांग रहे हैं। काफी देर तक परिसर प्रशासन से वार्ता में कोई हल नहीं निकला तो छात्र परिसर में धरने पर बैठ गए। यहाँ इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मुस्तैदी से डटा रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments