Wednesday, December 3, 2025
Homeहोमउत्तराखण्डएस्मा लागू करने के विरोध में नैनीताल में कांग्रेस का प्रदर्शन

एस्मा लागू करने के विरोध में नैनीताल में कांग्रेस का प्रदर्शन


नैनीताल। प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के आह्वान पर नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल के नेतृत्व में शुक्रवार को मल्लीताल स्थित पंत प्रतिमा के समीप एस्मा एक्ट लागू करने के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान राज्य सरकार का पुतला फूंककर विरोध जताया गया। नगर अध्यक्ष अनुपम ने कहा कि प्रदेश सरकार मनमानी पर उतर आई है। एस्मा एक्ट लागू कर सरकार ने उपनल कर्मचारियों और अन्य सरकारी संगठनों के कर्मचारियों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया है। उन्होंने कहा कि अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करना सभी का संवैधानिक अधिकार है और कांग्रेस पार्टी कर्मचारी संगठनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एस्मा एक्ट को तत्काल वापस लेने की मांग की। विरोध प्रदर्शन में पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश जोशी, सभासद सपना बिष्ट, जीनू पांडे, अंकित चंद्रा, बाबू लाल, पूर्व नगर अध्यक्ष जेके शर्मा, व्यापार मंडल महासचिव त्रिभुवन सिंह फर्त्याल, व्यापार मंडल उपसचिव शैलू उप्रेती, छात्र महासंघ अध्यक्ष आशीष कबड़वाल, छात्रसंघ महासचिव आयुष कुमार, नगर उपाध्यक्ष प्रेम शर्मा, भुवन सिंह बिष्ट, विमल चौधरी, वरिष्ठ कांग्रेसी सुरेश चंद्रा, पूर्व दर्जाधारी रईस भाई, नगर महामंत्री कैलाश अधिकारी, जिला यूथ सेवादल अध्यक्ष कमल जोशी, जिला सोशल मीडिया अध्यक्ष दीपक महरा, पूर्व यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष पवन जाटव, दिनेश सिंह खेतवाल, जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस ललित सिंह बोरा, नगर अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ प्रमोद कुमार, नगर अध्यक्ष एससी प्रकोष्ठ सचिन कुमार, पूर्व छात्रसंघ उपसचिव गौरव कुमार, प्रदेश महासचिव यूथ कांग्रेस संजय कुमार आदि रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments