Monday, October 26, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डपर्स लूटने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार

पर्स लूटने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार


विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हुई पर्स लूट की घटना में शामिल दो सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पांच नवंबर को उभरेऊ निवासी भगत सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि विकासनगर से घर वापस लौटते हुए पेट्रोल पंप के सामने दो युवक उसकी जेब से पर्स लूटकर भाग गए। तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले। शनिवार को पुलिस ने लूट के आरोप में पुल नंबर एक-विकासनगर निवासी दो भाइयों सोहेल और आवेश को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 22 सौ रुपये, पर्स और आधार कार्ड बरामद किया। शहर कोतवाल विनोद गुसाईं ने बताया कि दोनो आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments