Monday, October 26, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डबरसाती नाले पर अतिक्रमण से गुस्साए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

बरसाती नाले पर अतिक्रमण से गुस्साए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन


विकासनगर। तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत लांघा के टीकरी मजरे में बरसाती नाले की जमीन पर अतिक्रमण किए जाने से गुस्साए ग्रामीणों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने नाले को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा। ग्रामीणों ने बताया कि नाले पर अतिक्रमण से उनकी कृषि भूमि को खतरा पैदा हो गया है। गांव में ही प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि एक भूमाफिया कई दिनो से ग्राम समाज की जमीन पर अतिक्रमण कर रहा है। तहसील प्रशासन से शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने पर भूमाफिया के हौसले बुलंद हो गए हैं। अब बरसाती नाले पर अतिक्रमण किया जा रहा है। उसने नाले पर दीवार बनाकर उसे बंद कर दिया है। कहा, नाला बंद होने से उनकी करीब सौ बीघा कृषि भूमि को खतरा पैदा हो गया है। बरसात में नाले के उफान पर आने से पानी और मलबा उनके खेतों को बहा ले जाएगा। इसके साथ ही नाले से कुछ ही दूरी पर ग्रामीणों की गोशालाएं हैं, जो खतरे की जद में आ जाएंगी। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि अतिक्रमणकारी लंबे समय से ग्राम समाज की जमीन को खुर्द बुर्द करने में लगा हुआ है, जिससे गांव में ग्राम समाज की जमीन समाप्त हो गई है। पशुओं के चारागाह और बच्चों के खेल मैदान भी अतिक्रमण की जद में आ गए हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से बरसाती नाले और ग्राम समाज की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालो में दीपक कुमार, अनिल रावत, अजीत सिंह, अखिलेश पुंडीर, मिथिलेश, आकाश, उजला, शीतल देवी, उर्मिला, इंदू आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments