Monday, October 26, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डउत्तराखंड ग्राम विकास अधिकारी एसोसियेशन टिहरी का हुआ द्विवार्षिक अधिवेशन

उत्तराखंड ग्राम विकास अधिकारी एसोसियेशन टिहरी का हुआ द्विवार्षिक अधिवेशन


नई टिहरी। उत्तराखंड ग्राम विकास अधिकारी एसोसियेशन टिहरी का द्विवार्षिक अधिवेशन विकास भवन के क्रीड़ा भवन में आयोजित किया गया। अधिवेशन का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि सीडीओ वरुणा अग्रवाल व विशिष्ठ अतिथि जिला विकास अधिकारी मोहम्मद असलम ने दीप प्रज्वलन कर शुरू किया। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारियों ने सीडीओ से मनरेगा एवं अन्य आन लाइन कामों के लिए लैपटाप एवं कंटीजेंसी के साथ ही सुगम व दुर्गम निर्धारण क्षेत्रों के आधार पर करने की मांग की। जिले के सभी ब्लाकों में मनरेगा की एकरूपता की भी मांग की। इस मौके पर सहायक खण्ड विकास अधिकारी पूरण सिंह पयाल और विनय बहुगुणा ने नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन संपन्न करवाया।
जिसमें सर्वसम्मति के आधार पर अध्यक्ष पद पर सुनील कलेठा, महामंत्री पद पर आशीष जोशी, कोषाध्यक्ष पद पर दीपक कोठियाल को चुना गया। जबकि संप्रेक्षक हरदेव राणा, प्रांतीय प्रतिनिधि भानू प्रकाश थपलियाल, महिला उपाध्यक्ष भावना आर्य को चुना गया। अधिवेशन में पूर्व जिलाध्यक्ष सुमन नौटियाल, धनेश पालीवाल, विजय सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments