Monday, October 26, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डस्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सरकार उदासीन: रामदेव कलूड़ा

स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सरकार उदासीन: रामदेव कलूड़ा


नई टिहरी। प्रतापनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौण्ड में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने सहित 11 सूत्रीय मांग को लेकर स्थानीय धरना चौथे दिन भी जारी रहा। इस मौके पर यूकेडी कार्यकर्ताओं ने राज्य स्थापना दिवस के मौके पर राज्य निर्माण में शहीद हुए आंदोलनकारियों को याद किया। सीएचसी चौण्ड में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चल रहा धरना प्रदर्शन रविवार को भी जारी रहा। उत्तराखंड क्रांति दल ने शासन-प्रशासन के पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि, सरकार उदासीन रवैया अपनाए हुए है। यूकेडी जिलाध्यक्ष रामदेव कलूडा ने कहा कि, हमारे राज्य आंदोलनकरियों ने अपने प्राणों की आहुति देकर जिस उद्देश्य से हमें अलग राज्य दिलवाया,उस पर आज तक की सरकारें खरी नहीं उतर पाई है। राज्य निर्माण का उद्देश्य अभी भी अधूरा है। उन्होंने प्रतापनगर क्षेत्र में विशेषज्ञ चिकित्सक, एक्स-रे टेक्निशियन, आपालकालीन संसाधन उपलब्ध कराने, डोबरा में प्रस्तावित अस्पताल शीघ्र बनाने सहित अन्य मांगों पर जल्द से जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की है। धनीराम सेमवाल, विजय ब्यास, सोदन कुड़ियाल, अमन व्यास, जयशंकर, भरत चंद रमोला , सूरज चंद रमोला, राकेश असवाल आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments