Monday, October 26, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डयुवा महोत्सव में उमड़ी युवा प्रतिभा, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र बोले- लक्ष्य तय...

युवा महोत्सव में उमड़ी युवा प्रतिभा, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र बोले- लक्ष्य तय करें, नशे से दूर रहें


हरिद्वार। ऋषिकुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय ऑडिटोरियम में उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती पर बुधवार को जिला स्तरीय युवा महोत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कर सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड ने 25 वर्षों में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। युवाओं को अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने होंगे। उन्होंने समाज में बढ़ती नशे की लत को चिंताजनक बताकर युवाओं को नशे से दूर रहने और नशामुक्त उत्तराखंड बनाने का संकल्प लेने को प्रेरित किया। कहा कि अच्छे संस्कार और सकारात्मक वातावरण ही युवाओं को सफलता की राह दिखाते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments