Monday, October 26, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डमां कुंजापुरी पर्यटन मेले ने नरेंद्रनगर को दी अलग पहुचान: सुबोध

मां कुंजापुरी पर्यटन मेले ने नरेंद्रनगर को दी अलग पहुचान: सुबोध


नई टिहरी। नौ दिवसीय 49 वें श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का स्थानीय कलाकारों की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। मेला समिति की ओर से आयोजित लकी ड्रा में युवराज कैंतुरा के नाम हुई स्कूटी निकली। मेले में 32 इनाम भी वितरित किए गए। जबकि राइफल शूटिंग पुरुष वर्ग में दिनेश चंद्र पठोई और महिला वर्ग में साक्षी राणा विजेता बनी। मंगलवार रात को कुंजापुरी मेले का वन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने पुरस्कार वितरण करते हुए समापन किया। उन्होंने मेले से जुड़े प्रतिभागियों को शॉल भेंट कर पहाड़ी टोपी पहनाई। उन्होंने मेले के शानदार आयोजन पर मेला समिति की सराहना करते हुए अगले वर्ष होने वाले 50 वें मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले को ऊंचाइयों तक पहुंचाने की शुभकामनाएं दी। कहा कि यह मेला टिहरी जिले का सबसे पुराना एवं ऐतिहासिक मेला है। इस मेले ने नरेंद्रनगर को दी अलग पहुचान। समापन संध्या में स्थानीय कलाकारों ने गायन,नृत्य,कविता पाठ,बीट बॉक्सिंग,हास्य प्रतियोगिता से लेकर गढ़वाली,कुमाऊनी, बॉलीवुड गानों की शानदार प्रस्तुति दी। गायन में राहुल कृषाली,सुनीता,सागर कृषाली,डांस में शांति राणा,श्रेष्ठ, शशि रावत सर्वश्रेष्ठ रहे। राइफल शूटिंग पुरुष वर्ग में दिनेश चंद्र पठोई प्रथम,पारस गोदियाल द्वितीय,कैलाश चंद्र आर्य तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में साक्षी राणा पहले,शालिनी दूसरे,निकिता तीसरे स्थान पर रही। डॉ.हिमांशु जोशी,डॉ.संजय मेहर,पुष्पा राणा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। विभागीय स्तर पर बेहतर करने में वन विभाग नरेंद्रनगर प्रथम,राजकीय पॉलिटेक्निक द्वितीय स्थान,उद्यान विभाग तृतीय स्थान पर रहा। इस मौके पर नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम पंवार,ईओ आलम रावत,विमल नेगी,ममता देवी,विनीता देवी,आशा टम्टा,साकेत बिजल्वाण,सरोजनी देवी,रेखा राणा,भरत सिंह राणा,महेश गुसाईं,पंकज डिंयूडी आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments