Monday, October 26, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डजिला कोषागार ने आयोजित की जागरुकता कार्यशाला

जिला कोषागार ने आयोजित की जागरुकता कार्यशाला


  • चमोली। उत्तराखंड के रजत जयंती वर्ष को लेकर जिला कोषागार की ओर से सोमवार को उपकोषागार चमोली में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान सहायक कोषागार अधिकारी सुरेंद्र सिंह वर्मा व मोहम्मद असलम ने पेशनर्स को विभागीय कार्यों और सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। सहायक कोषागार अधिकारी सुरेंद्र वर्मा ने कार्यशाला में पेंशनर्स को डीएलसी ऐप के उपयोग की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने घर बैठे जीवित प्रमाण पत्र जमा करने, डोर स्टेप पर जीवित प्रमाण पत्र भरने, पारिवारिक पेंशन के लिए आवेदन की प्रक्रिया, चिकित्सा प्रतिपूर्ति की जानकारी, साइबर धोखाधड़ी से बचाव आदि की विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर सहायक लेखाकार, सोनाली, रेणु, राकेश जोशी आदि मौजूद थे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments