Tuesday, October 20, 2026
Homeअन्यअटल टिंकरिंग लैब में विद्यार्थियों ने सीखी नई तकनीक

अटल टिंकरिंग लैब में विद्यार्थियों ने सीखी नई तकनीक


अल्मोड़ा। ताकुला एवं हवालबाग विकासखंड के जूनियर हाईस्कूल दड़मिया, जूनियर हाई स्कूल दुगालखोला व जूनियर हाई स्कूल गोपालधारा के 70 विद्यार्थियों एवं 10 शिक्षक शिक्षिकाओं ने पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज की अटल टिंकरिंग लैब का भ्रमण किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं अटल टिंकरिंग लैब के इंचार्ज डॉ कपिल नयाल ने विद्यार्थियों को रोबोटिक्स, आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस, 3 डी प्रिंटिंग की अवधारणा को समझाया एवं हैंड्स ऑन के माध्यम से डेस्कटॉप कटिंग सिस्टम, 3 डी प्रिंटर, टेलिस्कोप, ओसिलोस्कोप आदि के बारे विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि 40 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने लैब का भ्रमण कर नई तकनीकों को सीखा है। रवि कांडपाल व प्राची साह ने एटीएल के विद्यार्थियों द्वारा बनाये गये मॉडलों स्मार्ट डस्टबीन, मूविंग रोबोट, ड्रोन, ब्लाइंड स्टिक, होम ऑटोमेशन आदि के बारे में बताया। भ्रमण दल में आई शिक्षिका गीता जंगपांगी ने लैब में हो रहे नवाचारों की प्रशंसा की एवं भ्रमण में आए बच्चों के लिए इसे बहुत लाभप्रद बताया। भ्रमण दल में बीआरसी बद्री सिंह भैंसोड़ा, गीता जंगपांगी, इंद्रा मेहता, कलावती मर्तोलिया, उमा आर्या, शोभा देवी, अल्का अधिकारी, नीलिमा, गायत्री बिष्ट एवं राजेंद्र प्रसाद जोशी थे। संजय पाण्डे, भगवत सिंह बगडवाल, योगिता तिवारी एवं प्रीति लोहनी ने लैब भ्रमण में विद्यार्थियों को सहयोग प्रदान किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments