Monday, October 26, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डरेडक्रॉस प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से की भेंट, विभिन्न जनहित विषयों पर रखे...

रेडक्रॉस प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से की भेंट, विभिन्न जनहित विषयों पर रखे सुझाव


अल्मोड़ा। रेडक्रॉस चेयरमैन आशीष वर्मा और प्रांतीय प्रतिनिधि मनोज सनवाल के नेतृत्व में सोमवार को रेडक्रॉस के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी अंशुल सिंह से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल की ओर से आशीष वर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर जिलाधिकारी का स्वागत किया। भेंट के दौरान रेडक्रॉस कार्यालय के लिए भूमि या भवन उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया। इस अवसर पर नगर क्षेत्र में बढ़ती पार्किंग समस्या पर भी चिंता व्यक्त की गई। जिलाधिकारी ने इस दिशा में शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। युवा रेडक्रॉस चेयरमैन एवं पार्षद अमित साह मोनू ने शै भैरव मंदिर के पास निर्मित पार्किंग को जल्द से जल्द शुरू करने की मांग रखी। मनोज सनवाल ने नंदा देवी क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने और धारानौला में पार्किंग निर्माण कार्य को गति देने की आवश्यकता पर जोर दिया। आशीष वर्मा ने विद्यालयों, परिवहन क्षेत्र और आम नागरिकों के बीच सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने सभी स्वास्थ्य एवं जनजागरूकता शिविरों में रेडक्रॉस की भागीदारी सुनिश्चित करने, रक्तदान शिविर आयोजित करने और रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रशासनिक सहयोग की अपेक्षा जताई। बैठक के दौरान अल्मोड़ा नगर स्थित एकमात्र ऐतिहासिक कुएं—नरसिंह बाड़ी कुएं—के पुनर्निर्माण, संरक्षण और संवर्धन पर भी चर्चा हुई। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने प्रतिनिधिमंडल के सभी सुझावों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए शीघ्र कार्यवाही और पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में चेयरमैन आशीष वर्मा, प्रांतीय प्रतिनिधि मनोज सनवाल, यूथ चेयरमैन अमित साह मोनू, यूथ वाइस चेयरमैन अर्जुन बिष्ट चीमा, यूथ सचिव मनोज भंडारी मंटू, यूथ संयुक्त सचिव अभिषेक जोशी और गिरीश मल्होत्रा शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments