Tuesday, October 20, 2026
Homeअन्यहार तय देख, केदारनाथ में झूठी घोषणाओं की लगाई जा रही झड़ी...

हार तय देख, केदारनाथ में झूठी घोषणाओं की लगाई जा रही झड़ी : काँग्रेस


देहरादून। कांग्रेस ने केदारनाथ चुनाव को देखते हुए सरकार की ओर से लगाई जा रही घोषणाओं को झूठा करार दिया। कांग्रेस प्रवक्ता डा. प्रतिमा सिंह ने कहा कि बदरीनाथ, मंगलौर के बाद केदारनाथ में भी भाजपा की हार तय है। केदारनाथ में इसी तय हार का भाजपा को अहसास हो गया है। इसी हार को देखते हुए एक के बाद एक सरकार झूठी घोषणाएं कर रही है। केदारनाथ उपचुनाव में पूरी भाजपा की साख दांव पर लगी है। इसी साख बचाने को भाजपा ने पांच पांच मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंप रखी है। सरकार यदि केदारनाथ को लेकर इतनी ही संवेदनशील होती तो विधायक शैला रानी रावत के जीवित रहे हुए केदारनाथ विकास की घोषणाएं करती। कहा कि चार धाम यात्रा की तैयारियों को पुख्ता करती। श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखती। जर्जर, टूटी सडक़ों की मरम्मत करती। अब जब चुनाव में हार तय नजर आ रही है, तो जनता से झूठे वादे किए जा रहे हैं। अब जनता इन झूठी घोषणाओं के झांसे में नहीं आएगी। भाजपा को जनता की धार्मिक भावनाओं का दोहन नहीं करने देगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments