Tuesday, October 20, 2026
Homeअन्यरिश्वत लेने का आरोपी कानूनगो निलंबित

रिश्वत लेने का आरोपी कानूनगो निलंबित


पौड़ी। विजिलेंस टीम द्वारा रिश्वत लेते हुए पकड़े गए अगरोड़ा के राजस्व निरीक्षक(कानूनगो) को डीएम डॉ. आशीष चौहान ने निलंबित करते हुए तहसील श्रीनगर से अटैच कर दिया है। इस मामले में एसडीएम श्रीनगर को जांच अधिकारी बनाया गया है। अगरोड़ा राजस्व क्षेत्र के कानूनगो कैलाश रवि को बीती 5 अक्तूबर को विजिलेंस टीम ने 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया था। विजिलेंस से शिकायत की गई थी जमीन के सीमांकन को लेकर उक्त धनराशि की मांग की जा रही है। इस संबंध में एसपी विजिलेंस की रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम ने कानूनगो के निलंबन के आदेश जारी कर दिए हैं। साथ ही कार्रवाई करते हुए कानूनगो को तहसील श्रीनगर से अटैच भी कर दिया गया है। डीएम ने पूरे मामले की जांच एसडीएम श्रीनगर सौंपी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments