Tuesday, October 20, 2026
Homeअन्यदून में ऑटोमेटेड पार्किंग बनाने की जिम्मेदारी ग्रामीण निर्माण विभाग को सौंपी

दून में ऑटोमेटेड पार्किंग बनाने की जिम्मेदारी ग्रामीण निर्माण विभाग को सौंपी


देहरादून। दून शहर में वाहनों की पार्किंग सुविधा बढ़ाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने शहर में दो ऑटोमेटेड और एक सामान्य पार्किंग बनाने की जिम्मेदारी ग्रामीण निर्माण विभाग को दी है। ऑटोमेटेड पार्किंग में वाहनों की सुरक्षा के लिए आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया जाएगा। जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि दून शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए सभी संभव कदम उठाए जा रहे हैं। इन पर तेजी से मिशन मोड में काम करवा रहे हैं। गांधी पार्क और परेड ग्राउंड के बीच से गुजरने वाली सडक़ पर दाहिने और बाईं ओर ऑटोमेटेड पार्किंग बनाई जाएगी। इसके अलावा लैंसडौन चौक से तिब्बती मार्केट के सामने बहुउद्देशीय खेल भवन के पास भी पार्किंग निर्माण किया जाएगा। इसके लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं, जो 25 अक्तूबर को खोले जाएंगे। जबकि सर्वे चौक पर करनपुर चौकी से लगी हुई काबुल हाउस की भूमि पर सामान्य पार्किंग के टेंडर 23 अक्तूबर को खोले जाएंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि तीनों पार्किंग का निर्माण ग्रामीण निर्माण विभाग करवाएंगे। उन्होंने विभागीय अधिशासी अभियंता को निर्धारित समयावधि में पार्किंग का निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments