Sunday, October 25, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डद्वाराहाट फायरिंग मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार

द्वाराहाट फायरिंग मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार


अल्मोड़ा। जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के तहत पुलिस ने द्वाराहाट में चुनावी रंजिश से जुड़े फायरिंग प्रकरण के एक और वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा के निर्देश पर की गई, जिन्होंने इस मामले में सभी फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के आदेश दिए थे। अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह और सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में द्वाराहाट कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद जोशी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान आरोपी को भतरौंजखान थाना प्रभारी अवनीश कुमार और पुलिस टीम ने शुक्रवार को हल्द्वानी-कालाढूंगी मार्ग स्थित ग्राम लामाचौड़ जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रदीप सिंह रावत, पुत्र भोपाल सिंह रावत, निवासी ग्राम लामाचौड़, थाना मुखानी, जनपद नैनीताल के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ द्वाराहाट कोतवाली में दर्ज एफआईआर संख्या 19/2025, धारा 109/190/192(2)/351(3)/352/61(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई थी। पुलिस ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments