Sunday, October 25, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डयुवक ने मारी खुद को गोली, मौत

युवक ने मारी खुद को गोली, मौत


पौड़ी। पौड़ी के तलसारी गांव निवासी एक युवक ने स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। युवक ने अपने घर के पास ही कार में खुद को गोली मारी है। गोली युवक के गले में लगते हुए बाहर निकली है। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि युवक प्रॉपर्टी से संबंधित कामकाज करता था और शादीशुदा था। पुलिस और फॉरेन्सिक टीम ने घटनास्थल से 12 बोर की एक बंदूक और अन्य साक्ष्य जुटाए हैं।
आत्हत्या से पहले युवक का सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो : वीडियो में जितेंद्र सिंह आरोप लगाते हुए कह रहा है कि हिमांशु चमोली ने जमीन के लेनदेन के नाम पर उससे 35 लाख रुपए कैश ले लिए थे और अब जमीन का समाधान नहीं कर रहा है। इसकी वजह वो लगातार मानसिक तनाव और प्रताड़ना झेल रहा था। वीडियो में जितेंद्र भावुक होते हुए कहता दिख रहा है कि अब मैं बहुत परेशान हो चुका हूं, मेरी मौत का जिम्मेदार सिर्फ हिमांशु चमोली है।
आत्हत्या से पहले युवक का सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी हिमांशु चमोली को भी हिरासत में ले लिया है। इस घटना से परिजन सदमे में हैं। परिजनों ने पुलिस को इस मामले में तहरीर देते हुए आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments