Sunday, October 25, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डअव्यवथाएं मिलने पर डीएम ने जताई नाराजगी

अव्यवथाएं मिलने पर डीएम ने जताई नाराजगी


पौड़ी। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने राजीव गांधी नवोदय विद्यालय सन्तूधार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने जल संस्थान को पेयजल आपूर्ति नियमित बहाल करने के निर्देश दिए। किचन व वाशरूम में साफ-सफाई की कमी और अव्यवस्था मिलने पर उन्होंने स्कूल प्रबंधन को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम स्वाति एस भदौरिया ने स्कूल में व्यवस्थाओं को एक महीने के भीतर सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों की सुविधा हेतु वाशिंग मशीन व बिजली की आपूर्ति के लिए इनवर्टर दिए जाने के निर्देश दिए। डीएम ने उपजिलाधिकारी एकेश्वर श्रेष्ठ गुनसोला को स्कूल का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। इस दौरान सामने आया कि साल 2022 से अभी तक स्कूल प्रबंधन समिति की कोई बैठक आयोजित नहीं हुई है। जिस पर डीएम ने समिति की नियमित बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों की सुरक्षा के लिए एक शिक्षक को हॉस्टल में बने वार्डन कक्ष में ही निवास करने के लिए रोस्टर जारी करने को कहा। इस मौके पर एडीएम श्रेष्ठ गुनसोला, मुख्य शिक्षाधिकारी नागेंद्र बर्तवाल, उपशिक्षाधिकारी पोखड़ा मनोज जोशी, तहसीलदार करिश्मा जोशी आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments