Sunday, October 25, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डप्रशासन ने प्राग फार्म की 1914.30 एकड़ भूमि पर लिया कब्जा

प्रशासन ने प्राग फार्म की 1914.30 एकड़ भूमि पर लिया कब्जा


रुद्रपुर। प्रशासन ने उच्च न्यायालय के आदेश के बाद प्राग फार्म की 1914.30 एकड़ भूमि पर कब्जा ले लिया। कार्रवाई के दौरान एडीएम कौस्तुभ मिश्रा की अगुवाई में राजस्व और चकबंदी विभाग के साथ पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन की सख्ती के चलते किसी प्रकार की विरोध की स्थिति नहीं बन पाई। बीते 13 अगस्त को आए हाईकोर्ट के आदेश के बाद शनिवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व कौस्तुभ मिश्रा की अगुवाई में एसडीएम गौरव पांडे, तहसीलदार गिरीश चंद्र त्रिपाठी, पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेन्द्र सिंह धौनी ने राजस्व, चकबंदी के अधिकारी कर्मचारियों और पुलिस बल के साथ प्राग फार्म के कार्यालय पर मेन गेट पर भूमि कब्जे का नोटिस चस्पा किया। इस दौरान तहसीलदार ने प्राग फार्म गेट पर 1914.30 एकड़ भूमि को कब्जे में लेने की औपचारिक घोषणा की और वहां सरकारी संपति का बोर्ड लगाया गया। इसके बाद राजस्व व चकबंदी कर्मियों ने प्राग फार्म के ग्राम गंगोली में 168.7110 हेक्टेयर, ग्राम कनमन में 205.2100 हेक्टेयर, ग्राम बहराभोज में 104.2840 हेक्टेयर, ग्राम तुर्कागौरी में 188.8531 हेक्टेयर व ग्राम पंडरी में 107.9660 हेक्टेयर भूमि पर सीमाकंन कर लाल झंडियां व सरकारी बोर्ड लगाकर कुल 1914.30 एकड़ भूमि पर राज्य सरकार के पक्ष में कब्जा दखल किया। इस दौरान कोतवाल धीरेन्द्र कुमार, पंतनगर कोतवाल सुंदरम शर्मा, सितारगंज कोतवाल नरेश चौहान, पुलभट्टा थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्रा, चकबंदी अधिकारी संजय आर्य आदि मौजूद रहे।
हाईकोर्ट में लगी स्पेशल अपील के निस्तारण के बाद शनिवार को प्राग फार्म के पांच गांव में 1914.30 एकड़ भूमि पर कब्जा लेने की कार्रवाई की गयी है। -गौरव पांडे, एसडीएम किच्छा

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments