Sunday, October 25, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डएनडीआरएफ के जवानों ने तिरंगा बाइक रैली निकाली

एनडीआरएफ के जवानों ने तिरंगा बाइक रैली निकाली


रुद्रपुर। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत 15वीं वाहिनी, एनडीआरएफ द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बाइक रैली निकाली गई। बाइक रैली का शुभारंभ 15वीं वाहिनी, एनडीआरएफ किसान सहकारी चीनी मिल, कैम्प परिसर (गदरपुर) से हुआ। कमांडेंट सुदेश कुमार दराल के दिशा-निर्देशन में निकाली गई बाइक रैली गदरपुर नगर पालिका, बाजार और सरकारी अस्पताल से होते हुए वापस चीनी मिल आकर संपन्न हुई। एनडीआरएफ अधिकारियों ने सभी लोगों को तिरंगा फहराने के महत्व और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान 15वीं वाहिनी एनडीआरएफ के उप कमांडेंट दीपक भट्ट, मनोज जोशी (सहायक सेनानी), निरीक्षक सुशील कुमार एवं प्रकाश चन्द्र पाण्डे उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments